पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर सिंह बर्त्वाल को मिली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी–

by | Dec 30, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। पूर्व दायित्वधारी इंजीनियर युद्घवीर सिंह बर्त्वाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इंजीनियर युद्घवीर सिंह बर्त्वाल इससे पूर्व भी जिला स्तर पर संगठन के कई दायित्यों का निर्वहन कर चुके हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत ने उन्हें ‌प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री बर्त्वाल का लंबा राजनीतिक अनुभव संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। इंजीनियर युद्घवीर सिंह बर्त्वाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। राज्य और केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ‌पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। 

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!