बदरीनाथ धाम में पढ़ी गई नमाज, विहिप, बजरंग दल में गुस्सा, पुलिस जांच में जुटी–

by | Jul 21, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

 गोपेश्वर। हिंदूओं के आस्था के केंद्र बदरीनाथ में एक समुदाय के लोगों की ओर से ईद की नमाज पढ़ने की चर्चा है। इस पर स्थानीय लोगों के साथ ही हिंदूओं में गुस्सा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गोपेश्वर पहुंचे राज्य के पर्यटन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपकर धाम में नमाज अदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच कराकर ऐसे कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कर्रवाई होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के चलते बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी तक भी शुरू नहीं हो पाई है। बुधवार को बदरीनाथ धाम में एक समुदाय विशेष के लोगों की ओर से पवित्र धाम में नमाज अदा करने की सूचना सोशल मी‌डिया पर तेजी से फैल गई। सभी लोगों के मोबाइल फोन पर नमाज पढ़े जाने का मैसेज तैरने लगा, तो विहिप ओर बजरंग दल से जुड़े स्वयं सेवकों में उबाल आ गया। विहिप के अध्यक्ष राकेश चंद्र मैठाणी, हरि प्रसाद ममगाईं, देवी प्रसाद देवली, पवन राठौर, अतुल शाह, शंभु प्रसाद पंत, हर्ष प्रसाद चमोली और वेद प्रकाश भट्ट ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि बदरीनाथ धाम में ईद की नमाज पढ़ी गई। धाम में तीर्थ यात्रा पूरी तरह से बंद है। किसी को भी बदरीनाथ के दर्शनों की अनुमति नहीं है, ऐसे में एक समुदाय के लोगों की ओर से कैसे धाम में ईद की नमाज पढ़ी जा रही है। इसका विरोध किया जाएगा।
इधर, चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर श्री बद्रीनाथ धाम में नमाज पढ़ने का संदेश भ्रामक तरीके से फैलाया जा रहा है, जो कि पूर्ण रूप से तथ्यहीन है। जबकि सत्यता यह है कि श्री बद्रीनाथ धाम में आस्था पथ नामक संस्था की पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें कार्य कर रहे एक समुदाय के मजदूरों द्वारा आज ईद के त्यौहार के अवसर पर बंद कमरे में लाउडस्पीकर का प्रयोग किये बिना, एवं मौलवी की अनुपस्थिति में तथा कोरोना गाइड लाइन व नियमों का पालन करते हुए नमाज पढ़ी गयी है।        तथाकथित इन आरोपों की जांच हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है, यदि उनके द्वारा नियमों का उल्लंघन करना पाया जाता है तो उनके विरुद्ध डीएम एक्ट में कार्यवाही की जाएगी। आम जनमानस से अपील है कि कृपया बिना सत्यता जाने इस प्रकार के भ्रामक संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित कर सांप्रदायिक भेदभाव की भावना को बढ़ावा ना दें। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!