चमोली के विद्यालयों में कोरोना टीकाकरण अभियान हुआ शुरू–

by | Jan 3, 2022 | कोरोना, चमोली | 0 comments

लाभार्थी छात्र-छात्राओं को टीकाकरण के लिए ये रहेंगे आवश्यक निर्देश– 

चमोली। जनपद के विद्यालयों में सोमवार से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं की कोविड सौंपलिंग और वैक्सीनेशन कार्य शुरू हो गया है।  जीआईसी बैरागना के शिक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग क‌ी टीम की ओर से सैंपलिंग और वैक्सीनेशन कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन हो गया है। विभिन्न विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। कोविड टीकाकरण को स्वास्थ्य विभाग अभियान के रुप में शुरू कर रहा है। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि सभी जनपद के 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी पूरी हो गई है। जिले के 56 स्कूलों में छात्र-छात्राओं पर वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रथम फेज में  जिले के 27743 बच्चों को स्कूल, कॉलेजों में वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। 15 से 18 आयु के वे बच्चे जिनकी जन्म तिथि 31 दिसम्बर 2007 तक है उनका कोविड-19 टीकाकरण किया जाना  है। जनपद के सभी सरकारी, निजी एवं सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में  टीकाकरण किया जाना है। जिस हेतु सभी पात्र लाभर्थियों को आधार कार्ड साथ में लाना आवश्यक है, जिन छात्र छात्राओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध न हो उनकी नम्बर युक्त स्कूल पहचान पत्र व एक मोबाइल नम्बर जिस पर कि पूर्व में चार से अधिक लाभार्थी पर्जीकृत न हो, लाना आवश्यक है। सभी पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी स्कूल/टीकाकरण सत्र पर जा कर टीकाकरण करवा सकते हैं।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!