चमोली जनपद के इस क्षेत्र में आज भी ग्रामीणों को चिट्ठियों का ही सहारा–

by | Jan 5, 2022 | चमोली, संचार | 0 comments

डीएम से मिले संचार विहीन इन गांवों के ग्रामीण, विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी–

गोपेश्वर। आज के संचार युग में भी चमोली जनपद के घाट ब्लॉक में कई गांव दूरसंचार सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों को एक फोन कॉल करने के लिए भी करीब पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दूर संचार व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई और आगामी विधान सभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर ज्ञापन सौंपा। घाट के दूरस्थ क्षेत्र पेरी, सुतोल, कनोल, पंजाचौखा, तातड़, सुगड़, वालीग्वाड़, प्राणमती और सीक गांवों में संचार सुविधा से ग्रामीण वंचित है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के माध्यम से भारत सरकार संचार मंत्री, चुनाव आयोग, गढ़वाल सांसद व मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंप कर आगामी विधान सभा चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा जल्द ही सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्य नहीं किया गया तो ग्रामीणों द्वारा विधान सभा चुनाव बहिष्कार किया जाएगा।  ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि घाट विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र पेरा, सुतोल, पंजाचैखा, तातडा, सुगड, वालीगवाड, कनोल, प्राणमती, सीक गांव की आबादी 6 हजार से अधिक है। लेकिन वर्तमान समय में क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव नेटवर्क की समस्याओं से जूझ रहे है। क्षेत्र के स्कूल के छात्रों को आनलाइन पठन पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। जिससे छात्रों को पिछले दो वर्षों से पढाई वंचित रह गये है। इस मौके पर बीडीसी सदस्य पेरी चंद्र सिंह, पुष्पा देवी, प्रधान सुतोल राजपाल कुमार, देवेंद्र सिंह, सरस्वती देवी, खिलाफ राम, बादल नेगी, कंचन सिंह, महेंद्र बिष्ट व पार सिंह नेगी मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि संचार के युग में आज भी ग्रामीण चिट्ठियों के सहारे रहते हैं। 

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!