दो प्रधानाचार्यों और 20 शिक्षकों को स्कूल से गैरहाजिर रहना पड़ गया भारी, सीईओ ने सभी की वेतन रोकी–

by | Jan 9, 2022 | शिक्षा, श्रीनगर | 0 comments

कोविड वैक्सीनेशन के निरीक्षण के लिए निकले थे सीईओ, गैरहाजिर मिले प्रधानाचार्य और शिक्षक- 

पौड़ी। शनिवार को स्कूल से गैरहाजिर रहना दो प्रधानाचार्यों और 20 शिक्षकों को महंगा पड़ गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डा. आनंद भारद्वाज ने विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर शिक्षकों और प्रधानाचार्य का तत्काल वेतन रोकने के आदेश दिए। शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का निरीक्षण करने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचे। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज खंडाह, राजकीय इंटर कॉलेज दिखोल्यूं, राइंका स्वीत, जनता इंटर कॉलेज जामणाखाल, राइंका श्रीनगर का निरीक्षण किया। राइंका खंडाह में प्रधानाचार्य और छह शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। जीआईसी दिखोल्यूं में प्रभारी प्रधानाचार्य और छह शिक्षक अनुपस्थित मिले। जीआईसी स्वीत में भी पांच  शिक्षक गैरहाजिर मिले। जनता इंटर कॉलेज जामणाखाल में प्रभारी प्राचार्य मौजूद थे। लेकिन तीन शिक्षक अनुपस्थित थे। सीईओ डॉ. भारद्वाज ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन कार्य को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कई विद्यालयों में छात्र बिना मास्क के पहुंचे थे। स्कूलों में वैक्सीनेशन के लिए छात्र-छात्राएं कतारबद्घ भी नहीं मिले। नाराज होकर सीईओ ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दो प्रधानाचार्य और बीर शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!