चमोली में पांच ग्राम स्मैक के साथ एक युवक पकड़ा–

by | Jan 10, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस नशे के खिलाफ चला रही अभियान- 

गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने 5.05 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए एसपी चमोली की ओर से दिए निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें रविग्राम के पास से राजू कार्की पुत्र प्रेम सिंह कार्की निवासी सांगलाकोटी थाना सतपुली पौड़ी गढ़वाल को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकार्ड की भी जानकारी ले रही है। पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। 

Latest News

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
error: Content is protected !!