84 पर्यटक मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप–

by | Jan 11, 2022 | कोरोना, देहरादून | 0 comments

कई आम लोगों के संपर्क में भी आए होंगे ये पर्यटक, कोरोना सेंपलिंग कार्य लगातार जारी- 

ऋषिकेश। कोरोना की रफ्तार अब दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऋषिकेश में घूमने आने वाले 84 पर्यटक कोरोना संक्रमित ‌मिले हैं। पर्यटकों के संक्रमित ‌मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। इन दिनों योगनगरी ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में दिल्ली, हरियाणा, गुजरात के साथ ही कई अन्य प्रांतों से सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटक यहां रॉफ्टिंग के साथ ही कैंपिंग का लुत्फ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटक आम बाजारों में भी घूम रहे हैं। इनसे कई आम लोग भी संपर्क में आए होंगे। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में ही 80 पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। अभी भी प्रभावित क्षेत्र में कोरोना सेंपलिंग जारी है। यहां कई अन्य लोग भी कोराना पॉजिटिव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य‌ि विभाग ने आम लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नियमित मास्क लगाए रखने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करने की अपील की है।  

Latest News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...
error: Content is protected !!