सेल्फी ले रहा था हरियाणा का पर्यटक, खाई में गिरने से मौत–

by | Jan 13, 2022 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पर्यटन स्थल चोपता घूमने आए थे पर्यटक, अन्य पर्यटक सदमे में–

रुद्रप्रयाग। पर्यटन स्थल चोपता घूमने आया हरियाणा का एक पर्यटक सेल्फी लेते वक्त अचानक खाई में जा गिरा। जिससे पर्यटक की मौत हो गई है। यह घटना चोपता से लौटते कंथा में हुई। पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम ने शव को खाई से ‌रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार को देर शाम की है। हरियाणा के अरूण पुत्र अतर सिंह, सचिन पुत्र जगदीश, रजनीश पुत्र रमेश व अनिल पुत्र प्रकाश सिंह,  निवासी ग्राम जठेड़ी, थाना राई, जिला सोनीपत और अरूणा पुत्री रामानंद निवासी समस्तीपुर, थाना सिका कालौनी अपने वाहन से पर्यटक स्थल चोपता से वापस ऊखीमठ लौट रहे थे। कंथा के पास  सभी लोग वाहन से उतरे और सडक़ किनारे अपने मोबाइल व कैमरों से फोटोग्राफी करने लगे। इस दौरान अनिल पुत्र प्रकाश सिंह मोबाइल से सेल्फी लेते हुए अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। उसके साथ के अन्य लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ के रेस्क्यू दल के साथ देर रात तक खाई में पर्यटक की खोजबीन की, लेकिन अंंधेरा होने के कारण पर्यटक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार को सुबह फिर से खोजबीन कार्य शुरू किया गया तो अनिल का शव खाई से बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी जनपद में पहुंच गए हैं। पोस्टमार्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!