बदरीनाथ में ईद की नमाज पढ़ने का मामला, इन पर हुआ डीएम एक्ट में मुकदमा दर्ज, आक्रोशित हैं लोग-

by | Jul 22, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

चमोली। बुधवार को बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद और 12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। जोशीमठ में भी लोग बदरीनाथ जैसे पवित्र धाम में नमाज पढ़ने जैसी अन्य धार्मिक गतिविधियों से आक्रोश में हैं। यहां पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम कुमकुम जोशी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मामले में कार्रवाई की मांग की। कहा कि धाम की यात्रा बंद है तो यहां किसी अन्य को रहने की भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कहा-मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर देंगे। बदरीनाथ थाना पुलिस ने धाम में एक पार्किंग का काम करा रहे ठेकेदार के साथ ही एक समुदाय विशेष के दो लोगों के अलावा 12 अन्य लोगों के खिलाफ डीएम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में ओम प्रकाश डोभाल, अंशुल भुजवाण ,लक्ष्मण फरकिया ,संदीप नौटियाल, प्रदीप सिंह ,महाबीर बिष्ट आदि शामिल थे। मामले में बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों में भी नाराजगी है। ब्रहमकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत के प्रवक्ता डॉ बृजेश सती ने कहा कि बदरीनाथ धाम में शंख बजाना तक वर्जित है। यहां ईद की नमाज यदि पढ़ी गई तो यह अक्षम्य अपराध है। इसके लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हिंदु परिषद से जुड़े कई अन्य लोगों ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!