उत्तराखंड की इस बेटी ने पाया राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान–

by | Jan 18, 2022 | देहरादून, रचनात्मक, संस्कृति | 0 comments

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला-उत्सव प्रतियोगिता 2021-22 में किया था प्रतिभाग– 

देहरादून। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे वो देश की सीमाओं की निगेहबानी हो फिर देश व राज्य की संस्कृति को संवारने का काम हो। किसी भी क्षेत्र में बेटियां पीछे नहीं हैं। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरिपुर कालसी की छात्रा अंजू ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला-उत्सव प्रतियोगिता 2021-22 में पारंपरिक लोकवाद्य यंत्र विद्या के तहत ढोल वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। केंद्र सरकार की ओर से कला-उत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीयस्तर पर विभिन्न विधाओं में एक से 12 जनवरी तक वर्चुअल माध्यम से प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इससे पूर्व भी छात्रा अंजू विभिन्न मंचों पर ढोल वादन का शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं और पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। ढोल वादन में अंजू के साथ दमाऊ पर साधना और रणसिंहा पर रिंकी द्वारा संगत किया गया। मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से कला-उत्सव प्रतियोगिता का परिणाम वर्चुअल माध्यम से जारी किया गया। केंद्र सरकार की ओर से हर साल लोककलाओं के संवर्धन एवं विकास के लिए माध्यमिक स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!