चमोली में कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग, इन जरुरी चीजों का किया भंडारण-

by | Jul 22, 2021 | कोरोना, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए चमोली जिला स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू व दवाईयों का पर्याप्त भंडारण शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को सामाजिक संस्था आगाज फैडरेशन भी मदद कर रही है। संस्था ने जिला स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक दवाईयां और स्वास्थ्य सामग्री ‌उपलब्ध कराई हैं। ‌विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को लगभग 3 लाख 20 हजार रूपये मूल्य की चिकित्सा सामग्री सौंपी गई है। यह सामग्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत और आगाज फैडरेशन के अध्यक्ष जेपी मैठाणी ने स्वयं जिला अस्पताल में जाकर अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी हैं। अस्पताल प्रबंधन ने ही संस्था को जरुरी स्वास्थ्य उपकरण और दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए कहा था। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. जीएस राणा ने बताया कि संस्था के द्वारा सौंपी दवाईयां और उपकरण बच्चों के लिए जीवन रक्षक का काम करेंगे। इससे पहले भी संस्था की ओर से जिले के जोशीमठ, घाट जैसे बड़े चिकित्सालयों को कई आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को सुचारु कर दिया गया है। बच्चों के लिए आईसीयू वार्ड तैयार कर लिए गए हैं। पीपलकोटी, जोशीमठ, कर्णप्रयाग के अलावा अन्य अस्पतालों में भी बच्चों के लिए अलग से वार्डों और पर्याप्त दवाईयों की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे कोरोना संक्रमण का डटकर मुकाबला किया जा सके।  

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!