अफसर बताएं, गांवों से कैसे रुकेगा पलायन, 26 से 35 साल के युवाओं के पलायन पर करें योजनाओं का फोकस–

by | Jul 22, 2021 | चमोली, पलायन | 0 comments

बोलीं-पलायन आयोग की सदस्य रंजना रावत 

गोपेश्वर। बृहस्पतिवार को ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की सदस्य रंजना रावत ने विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पहाड़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में गांवों से अधिकतर पलायन हो रहा है। कहा कि पूछा कि विभागों ने पलायन को रोकने के‌ लिए क्या किया है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को मिल बैठकर पलायन को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड के गांवों से हो रहे पलायन को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए। रंजना रावत ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से गांवों से अधिकतर पलायन हो रहा है। इसमें सबसे ज्यादा 26 से 35 आयु वर्ग के युवा हैं, जिन पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता है। गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, उद्योग, मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता जैसे उद्यम व सुविधाओं की दरकार है। विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी आपस में मिलकर पलायन पर अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करें। बैठक में डीआरडीओ के परियोजना‌ निदेशक प्रकाश रावत, जिला विकास अधिकारी सुमन बिष्ट उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी राम कुमार दोहरे, मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, पशु च‌िकित्साधिकारी मेघा पंवार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडेय, सहायक प्रबंधक बदरी प्रसाद सती, जिला बाल विकास अधिकारी संदीप कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. वीपी सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!