देवेश नौटियाल की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, जनता से मांगा आशीर्वाद– 

by | Jan 30, 2022 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

डडोली गांव में देवेश नौटियाल ने जनता को किया संबोधित, कहा- पंचसिला क्षेत्र का नेता नहीं बेटा हूं, गांव-गांव सड़क सुविधा देना है प्राथमिकता–

अगस्त्यमुनिः केदारनाथ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी देवेश नौटियाल ने रविवार को डडोली गांव में जनसभा को संबोधित कर डोर टू डोर जनता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने जनता के बीच अपनी प्राथमिकताएं गिनाई।

कहा कि मैं अपनी पंचसिला क्षेत्र की जनता का नेता नहीं बेटा हूं,  कुछ प्रत्याशी बड़ी-बड़ी लाखों की गाड़ियों में चल रहे हैं, आज भी केदारनाथ क्षेत्र की नब्बे फीसदी जनता पैदल चलने को मजबूर है, उन नब्बे फीसदी लोगों में एक देवेश नौटियाल भी है, जिसके पास एक गाड़ी तक नहीं है और पैदल ही गांव-गांव की पगडंडियां नाप रहा है।

यदि जनता ने अपना आशीर्वाद दिया और विधानसभा तक पहुंचा तो गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, संचार, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंचसिल्ला क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही चुनाव मैदान में उतरा हूं, जनता का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क भी किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमान ‌सिंह रौथाण के अलावा कई लोग मौजूद थे। 

Latest News

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
error: Content is protected !!