देहरादून। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की टीम खड़ी कर दी है। नेता प्रतिपक्ष भी लगभग चुन लिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में लंबे समय तक चले बैठकों के दौर के बाद उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जबकि गणेश गोदियाल के हाथों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मिशन 2022 फतह करने के लिए चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदेश की इस नई टीम से बेहद उत्साहित हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश के निधन के बाद प्रदेश कांग्रेस में उथल पुथल मची हुई थी। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पर जद्दोजहद जारी थी। बृहस्पतिवार को अटकलों का दौर खत्म हो गया है।
लंबी खींचतान के बाद गणेश गोदियाल होंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष-
by laxmi Purohit | Jul 22, 2021 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

Latest News
500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...
नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...
न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...
जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक, श्रमअधिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...
गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबाधित होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आने-जाने में...
