धर्म-कर्मः पांडवों ने किया था केदारनाथ मंदिर का निर्माण—

by | Feb 1, 2022 | आस्था, चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पढ़ें, कैसे पांडवों को दर्शन न देने के लिए भगवान शिव ने कर लिया था भैंसे का रुप धारण– 

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड का सबसे बड़ा शिव मंदिर केदारनाथ रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत मंदाकिनी नदी के तट पर समुद्र तल से 3585 मीटर की ऊंचाई पर सुरम्य पर्वत श्रृंखलाओं की घाटी में अवस्थित है, जनश्रुति के अनुसार पांडवों या उनके वंशजों ने इस मंदिर का निर्माण किया था, पौराणिक साक्ष्यों के अनुसार, पांडवों ने महाभारत युद्ध में अपने सगे संबंधियों के वध के बाद पाप से मुक्ति पाने के लिए शिव की तपस्या की, मगर शिव गोत्र हत्या के दोषी पांडवों को दर्शन नहीं देना चाहते थे, इसलिए भगवान शिव हिमालय की ओर निकल पड़े।

पांडव भी पाप से मुक्ति पाने की इच्छा से शिव के पीछे चल दिए, मान्यता है कि केदारनाथ पुरी से करीब 52 किलोमीटर पहले गुप्तकाशी में भगवान शिव अंतर्ध्यान हो कर भेंसे के रूप में केदार पूरी में प्रकट हुए। भीम ने घास चरती भैंसों के मध्य भगवान शिव की पहचान करने के लिए ऊंचे शिखरों पर अपने पैर फैला दिए और अपने भाइयों से भैंसों को हांकने के लिए कहा। फल स्वरुप भैंसों को उनके पांव के नीचे से होकर गुजरना पड़ा। भैंस रूपी शिव ने भीम के पैरों के नीचे से गुजरने के अपमान की अपेक्षा पृथ्वी में धंस कर अंतर्ध्यान होना ही उचित समझा। इस पर भीम ने शिव रूपी भैंस की पूंछ को पकड़ लिया, जिससे भैंस का पिछला भाग ही बाहर रह गया और उसने शिला का रूप धारण कर लिया। जो शीला वहां आज भी विद्यमान है। भेंसे रूपी शिव का अगला भाग नेपाल में जाकर प्रकट हुआ, जो पशुपतिनाथ के नाम से विख्यात है।

एक अन्य धारणा यह भी है कि सतयुग में भगवान शिव एकांत की तलाश में जब हिमालय क्षेत्र में भटकते भटकते यहां पहुंचे, तो वह इसी शांत स्थल पर निवास करने लगे, शिव पुराण के 19वें अध्याय के अनुसार भगवान शिव कहते हैं कि केदार क्षेत्र उतना ही पुराना है जितना मैं हूं। मैंने इसी स्थान पर ब्रह्मा के रूप में ब्रह्म तत्व प्राप्त कर सृष्टि की रचना की, तभी से यह मेरा सनातन आवास है। इसीलिए इस स्थान को भू स्वर्ग के समान माना जाता है। यह भी मान्यता है कि केदार पुरी के मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य आदि गुरु शंकराचार्य ने करवाया था जनश्रुति के अनुसार, आदि गुरु शंकराचार्य ने केदार पूरी में ही अपनी देह त्याग दिया था। मंदिर के पीछे उनकी समाधि भी मौजूद है।

केदार पुरी के मंदिर की बनावट कत्यूरी शैली की बताई जाती है, समतल धरातल पर अवस्थित यह मंदिर पटवा व भूरे रंग के पत्थरों को जोड़कर बनाया गया है, बताया जाता है कि केदारनाथ मंदिर का निर्माण 6 फुट ऊंचे पद पर किया गया, मंदिर के चबूतरे और चारों ओर खुला स्थान है, मंदिर के गर्भ गृह में त्रिकोण आकृति की एक शिला का ऊर्जा काफी ऊंचाई तक उभरा हुआ है जिस पर श्रद्धालु तांबे के बर्तन से जलाभिषेक करते हैं, इसके बाएं ओर दो स्पष्ट लेख मौजूद हैं, लिंग के चारों किनारों पर मजबूत स्तंभ हैं और यहीं पर प्रदक्षिणा की जाती है। मंदिर के द्वार पर 24 अवतारों की मूर्तियां हैं, मंदिर के सभा मंडप में चार पाषाण स्तंभ हैं, जबकि दीवारों पर 8 पुरुष प्रमाण मूर्तियां हैं, जिन्हें पांडव व द्रोपदी की बताया जाता है।

केदार धार्मिक ही नहीं, प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थान है। केदारनाथ मंदिर से दो किलोमीटर की दूरी पर गहरे नीले जल वाला चोराबाड़ी सरोवर स्थित है, जहां से वर्ष 2013 में भीषण जलप्रलय आपदा आई थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अस्थियों का विसर्जन यहीं पर किया गया था, तब से इसे गांधी सरोवर के नाम से भी जाना जाता है। वहां से पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित वासुकी ताल अपने पारदर्शी जल के लिए विख्यात है। इसके अलावा भीम गुफा, भीम शिला, भकुंडा भैरव समेत अन्य कई दर्शनीय स्थल भी हैं, केदारनाथ जाने के लिए गौरीकुंड से 14 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है, केदारनाथ के लिए गौरीकुंड आखरी बस स्टेशन है, जहां घोड़ा डंडी-कंडी आदि की व्यवस्था रहती है। इस रास्ते के नीचे मंदाकिनी नदी बहती है, जबकि रास्ते के दोनों ओर मनोहारी घने जंगल हैं। इसके अलावा बर्फ से आच्छादित ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं और प्राकृतिक सौंदर्य को काफी नजदीक से देखा जा सकता है। 

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!