अत्यधिक बर्फबारी को देख निर्वाचन विभाग ने आठ पोलिंग पार्टियों को वापस बुलाया, अब पांच को जाएंगी पार्टियां–

by | Feb 3, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

 बर्फ में फंसी गाड़ियां छोड़कर सुरक्षित स्थानों में पहुंची प्रचार टीमें, वाहनों में धक्का मारते रहे प्रत्याशी और कार्यकर्ता फोटो– 

गोपेश्वर: चमोली जनपद में बृहस्पतिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। कई सड़कें बर्फ से ढक गई हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई है। कर्णप्रयाग विधानसभा के गैरसैंण क्षेत्र में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

यहां आठ पोलिंग पार्टियां बर्फबारी के कारण मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाई हैं, जिसे देखते हुए जिला निर्वाचन विभाग ने पार्टियों को वापस आने के निर्देश दे दिए हैं, अब ये पार्टियां पांच फरवरी को दोबारा मतदान केंद्रों में जाएंगी। बृहस्पतिवार को टीमें गांवों में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के वोटिंग के लिए निकली थी।

वहीं, इधर, प्रत्याशियों के साथ प्रचार के लिए बर्फबारी वाले क्षेत्रों में गए कार्यकर्ताओं को बर्फबारी में भी खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को देवाल, रामणी, जोशीमठ और निजमुला घाटी में प्रचार के लिए कए प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बर्फबारी के कारण परेशान होना पड़ा। लोहाजंग क्षेत्र में सड़क करीब पांच किलोमीटर तक बर्फ में ढक गई, जिससे प्रचार की टोलियां वाहनों सहित क्षेत्र में ही फंस गई। कार्यकर्ताओं ने प्रचार छोड़कर वाहनों को धक्का मारकर सुरक्षित निचले क्षेत्रों में पहुंचाया।

जोशीमठ क्षेत्र में भी बर्फबारी होने से प्रचार वाली टीमें वहीं फंस गई। बारिश-बर्फबारी से लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे, जिसे देख पार्टी प्रत्याशी वापस आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम के प्रचार में जुटे पार्टी प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने बताया कि वाण गांव में जब गाड़ी बर्फ में आगे नहीं बढ़ पाई तो उन्होंने गाड़ी वहीं छोड़कर पैदल ही प्रचार टीम रात्रि विश्राम के लिए लोहाजंग पहुंच गई है। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!