गोपेश्वर। दो दिनों में चमोली जनपद से दो दिग्गज स्वर्ग सिधार गए। बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल के निधन की सूचना मिली अब शुक्रवार का दमदार व्यक्तित्व के धनी सुदर्शन कठैत के निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। बृहस्पतिवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे भारतीय सेना, पत्रकारिता, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों स जुड़े रहे। नार्थ ईस्ट में भारतीय सेना में रहे स्वर्गीय सुदर्शन कठैत बाद में सामाजिक क्षेत्र में आए। वे माकपा के संस्थापक सदस्य भी रहे। वे बाद में जनता पार्टी से भी जुड़े। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, हेमवती नंदन बहुगुणा और चंद्रमोहन सिंह नेगी से प्रभावित स्वर्गीय कठैत नंदानगर घाट के ब्लॉक प्रमुख भी रहे। उन्होंने ब्लॉक के विकास का खाका तैयार किया और उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की आज भी यहां सराहना होती है। कुछ सालों पहले राजनीति से दूर रहकर उन्होंने चमोली जनपद के पर्यटन स्थल रामणी क्षेत्र में जड़ी-बूटी की खेती शुरू कर दी थी। गढ़वाली, हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा पर स्वर्गीय कठैत की जबरदस्त पकड़ थी। डा. बीपी पुरोहित का कहना है कि स्वर्गीय सुदर्शन सिंह कठैत जी PTI से भी जुड़े रहे और इनका एक अखबार भी निकलता था। मैंने 1993 में श्रीनगर में पढ़ा था, “एम्बिशन” उस पाक्षिक का नाम था। वे अंग्रेजी के अखबारों में भी रिपोर्टिंग करते थे। आकाशवाणी संवाददाता व पूर्व मनरेगा लोकपाल शेखर रावत ने कहा कि संघर्ष शील व जुझारू नेता तथा जनपद चमोली में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य सुदर्शन सिंह कठैत अब हमारे बीच नहीं रहे, ह्दय गति रुकने से उनका निधन हो गया है। जनपद में उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी। उनके निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक प्रो. जीतराम, बदरी-केदार क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी,चमोली प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेंद्र रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नेता सिद्घार्थ शंकर, कांग्रेस प्रवक्ता विकास जुगरान, पीसीसी अरविंद नेगी, अन्नू कठैत आदि ने शोक व्यक्त किया है।
शेरे गढ़वाल- सुदर्शन कठैत नहीं रहे, 76 वर्ष की उम्र में ह्दय गति रुकने से हुआ निधन–
by laxmi Purohit | Jul 23, 2021 | चमोली | 2 comments

Latest News
नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...
आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...
16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट-- बदरीनाथ, 11 नवंबर...
शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...
एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...
छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...
गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...
महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...
नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
