शेरे गढ़वाल- सुदर्शन कठैत नहीं रहे, 76 वर्ष की उम्र में ह्दय गति रुकने से हुआ निधन–

by | Jul 23, 2021 | चमोली | 2 comments

गोपेश्वर। दो दिनों में चमोली जनपद से दो दिग्गज स्वर्ग सिधार गए। बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल के निधन की सूचना मिली अब शुक्रवार का दमदार व्यक्तित्व के धनी सुदर्शन कठैत के निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। बृहस्पतिवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे भारतीय सेना, पत्रकारिता, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों स जुड़े रहे। नार्थ ईस्ट में भारतीय सेना में रहे स्वर्गीय सुदर्शन कठैत बाद में सामाजिक क्षेत्र में आए। वे माकपा के संस्थापक सदस्य भी रहे। वे बाद में जनता पार्टी से भी जुड़े। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, हेमवती नंदन बहुगुणा और चंद्रमोहन सिंह नेगी से प्रभावित स्वर्गीय कठैत नंदानगर घाट के ब्लॉक प्रमुख भी रहे। उन्होंने ब्लॉक के विकास का खाका तैयार किया और उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की आज भी यहां सराहना होती है। कुछ सालों पहले राजनीति से दूर रहकर उन्होंने चमोली जनपद के पर्यटन स्थल रामणी क्षेत्र में जड़ी-बूटी की खेती शुरू कर दी थी। गढ़वाली, हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा पर स्वर्गीय कठैत की जबरदस्त पकड़ थी। डा. बीपी पुरोहित का कहना है कि स्वर्गीय सुदर्शन सिंह कठैत जी PTI से भी जुड़े रहे और इनका एक अखबार भी निकलता था। मैंने 1993 में श्रीनगर में पढ़ा था, “एम्बिशन” उस पाक्षिक का नाम था। वे अंग्रेजी के अखबारों में भी रिपोर्टिंग करते थे। आकाशवाणी संवाददाता व पूर्व मनरेगा लोकपाल शेखर रावत ने कहा कि संघर्ष शील व जुझारू नेता तथा जनपद चमोली में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य सुदर्शन सिंह कठैत अब हमारे बीच नहीं रहे, ह्दय गति रुकने से उनका निधन हो गया है। जनपद में उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी। उनके निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक प्रो. जीतराम, बदरी-केदार क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी,चमोली प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेंद्र रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नेता सिद्घार्थ शंकर, कांग्रेस प्रवक्ता विकास जुगरान, पीसीसी अरविंद नेगी, अन्नू कठैत आदि ने शोक व्यक्त किया है।   

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!