राजेंद्र भंडारी ने जोशीमठ क्षेत्र में किया डोर टू डोर जनसंपर्क– 

by | Feb 10, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

राजेंद्र भंडारी ने कहा- भाजपा के राज में विकास के सभी काम पड़े ठप, बेरोजगारी बढ़ी–

गोपेश्वरः बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने बृहस्पतिवार को जोशीमठ क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार किया, लोगों से संपर्क कर समर्थन मांगा। उन्होंने भाजपा पर महंगाई और बेरोजगारी के आरोप लगाए। कहा कि भाजपा कार्यकाल में विकास के सभी काम पठ पड़े हैं, बेरोजगारी बढ़ी है, लोगों को अब झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे प्राइ‌मरी स्कूल खोलने की बातों पर ही अटके हैं, और कांग्रेस सरकार बनने पर चमोली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी, विधानसभा क्षेत्र के विकास पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज कांग्रेस की देन है, जोशीमठ क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र कांग्रेस सरकार ने घोषित किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार बनने पर क्षेत्र में विकास के काम तेजी से कराए जाएंगे।

भंडारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह पांडुकेश्वर, लामबगड़ में भी ग्रामीणों से संपर्क किया। वहीं दशोली विकासखंड के कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। 

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!