आज स्वच्छता अभियान, कल मतदान– 

by | Feb 13, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

कुमेड़ा गांव में ग्रामीणों ने दिया नारा, पहले मतदान फिर करें जलपान– 

पोखरीः विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण सोमवार को मतदान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पोखरी विकास खंड के आदर्श गांव कुमेड़ा के उत्साही ग्रामीणों ने तो मतदान से पहले गांव के उन पैदल रास्तों की साफ-सफाई की, जहां से मतदाता अपने म‌ताधिकार का प्रयोग करने के लिए गुजरेंगे। कुमेड़ा गांव में ग्रामीणों ने मतदान के इस पर्व के लिए रविवार को पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया। साथ ही सभी से मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों ने नारा दिया है पहले मतदान, फिर करें जलपान।

पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राध्यापक डा. डीएस नेगी के नेतृत्व में कुमेड़ा गांव में रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। मतदान केंद्र के आसपास, गांव की सभी गलियों और पानी के प्राकृतिक स्रोत में सफाई की गई। साथ ही सभी से स्वस्थ और निष्पक्ष मतदान की भी अपील की गई। सोशल मीडिया से भी ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि लोकतंत्र की इस संवैधानिक ताकत का जरूर इस्तेमाल करें। इसके अलावा बुजुर्ग और असहाय मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए युवक मंगलदल के युवकों को वॉलिंटियर के तौर पर तैयार किया गया है। सफाई अभियान में ग्रामीणों ने बढ़ चढक़र प्रतिभाग किया। जिससे अधिक से अधिक मतदान हो सके। यहां पर सरमोला, कुमेड़ा और गडोना गांव के ग्रामीण मतदान करेंगे। ग्रामीणों ने सभी से मतदान करने की अपील की है। 

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!