चमोली में महिला मतदाताओं ने दिखाया मतदान के लिए उत्साह– 

by | Feb 16, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पढ़ें किस विधानसभा से क्या रहा मतदान का उत्साह, प्रत्याशियों की जीत-हार में निर्णायक रहेंगी महिलाएं–  

गोपेश्वरः विधानसभा चुनाव में चमोली जनपद की तीनों विधानसभाओं में महिला मतदाताओं ने बंपर मतदान किया है।  यहां तीनों विधानसभा में महिला मतदाता पुरुषों के मुकाबले काफी आगे रहे। लिहाजा तीनों विधानसभाओं में निर्णायक मतदाता महिला ही रहेंगी।

महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले 10.73 प्रतिशत अधिक मतदान किया। बदरीनाथ विधानसभा के 102928 मतदाताओं में महिला 49499 और पुरुष 52626 मतदाता थे, जिसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 67.9 और पुरुषों का प्रतिशत 60.6 रहा। थराली के 102707 मतदाताओं में महिला 49840 और पुरुष 52867 थे, यहां पर महिलाओं का मत प्रतिशत 65.3 और पुरुषों का मत प्रतिशत 53.9 रहा।

कर्णप्रयाग में 93880 में से 46822 महिला और 47058 पुरुष मतदाता थे, यहां महिलाओं का मत प्रतिशत 67 और पुरुषों का मत प्रतिशत 53.5 रहा। पूरे जिले में 56 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, जबकि 66.73 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 61.37 रहा। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!