उत्तराखंड में दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार– 

by | Feb 21, 2022 | राजकाज, राजनीति, हरिद्वार | 0 comments


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, पढ़ें और क्या कहा सीएम धामी ने–

हरिद्वारः उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि आगामी 10 मार्च को चुनाव नतीजों के बाद सब सामने आ जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज और अस्पताल निर्माण में लगी एजेंसी के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति भी जानी।

मौके पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष अगस्त माह तक मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है और साल 2024 तक यह पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगा। मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब में सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आ रही है। यह सब आगामी दस मार्च को साफ हो जाएगा।

इस दौरान मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. खगेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान के साथ ही कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!