आज हादसों का दिन था क्या-अब यहां हो गई कार दुर्घटना, दो की मौत– 

by | Feb 22, 2022 | ऋषिकेश, दुर्घटना | 0 comments

एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के बाद दो घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती — 

बदरीनाथ हाईवे पर ऋषिकेश ब्रह्मपुरी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। 

मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को एक कार के ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर तुरंत एसडीआरएफ और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई में उतरकर एसडीआरएफ जवानों ने मृतकों को और घायलों को बाहर निकाला। थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे।

दुर्घटना के दौरान कार सवार रामदयाल (56) पुत्र बुद्धि दास ग्राम चमेली, पट्टी दोगी, नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल और संजय सजवाण पुत्र रणवीर सिंह सजवाण निवासी चंबा, टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं विकास भट्ट (30) निवासी पावकी देवी, पट्टी दोगी नरेंद्र नगर और रीना पंवार (22) निवासी ग्राम चमेली पट्टी दोगी नरेंद्र नगर घायल हो गए। घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एम्स में घायलों का उपचार चल रहा है।

इससे पूर्व सुबह कुमाऊं क्षेत्र में बड़ी वाहन दुर्घटना हो गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी, कोटद्वार क्षेत्र में भी कार खाई में जा गिरी, जबकि कुमाऊं क्षेत्र में ही आज सुबह एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें मां बेटे की मौत हो गई है। चंपावत में हुई बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख प्रकट कर मृतकों और घायलों को मुआवजा देने का एलान किया है। 

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!