चमोलीः इस गांव में महिलाएं संभालती हैं कई अहम जिम्मेदारी–  

by | Feb 25, 2022 | चमोली, रचनात्मक, संस्कृति, सामाजिक कार्य | 0 comments


अधिकांश युवा नौकरी पर होने के कारण महिलाओं के कंधों पर रहता है कार्यों का बोझ– 

गैरसैंण तहसील की खंसर घाटी के तेवाखर्क गांव में आज भी सामाजिक एकता का अनूठी परंपरा है। इस गांव के अधिकांश युवा नौकरी पर मैदानी क्षेत्रों में होने के कारण गांव में किसी भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों का बोझ महिलाओं के कंधों पर होता है।

खेतीबाड़ी, चूल्हा-चौका की जिम्मेदारी के साथ ही महिलाएं गांव के सामाजिक कार्यों का निर्वहन भी एकजुटता के साथ निभाती हैं। शुक्रवार को जब गांव में एक परिवार के नवनिर्मित मकान का लेंटर डाला जा रहा था, तो इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर भागेदारी निभाकर दोपहर में ही मकान की छत को पूर्ण कर दिया। इस कार्य में महिलाओं ने खाना बनाने, परोसने के साथ ही लेंटर में मसाला बांटने तक का कार्य बखूबी निभाया। इसके अलावा गांव की महिलाएं हर सामाजिक कार्यों में आगे रहती हैं।

गांव में शादी समारोह हो या कोई भी अन्य धार्मिक आयोजन, महिलाओं की भूमिका अग्रणी रहती है। गांव में महिला मंगल दल भी सक्रिय है। शराब के विरोध में कई बार महिलाएं मुखर हो चुकी हैं। गांव में खुशहाली और स्वच्छता, साक्षरता, मनरेगा जैसे कार्यों को पूर्ण करने में हमेशा महिलाएं एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह का कहना है कि गांव की महिलाएं बेहद कर्मठ और जुझारू हैं। अपनी मातृ श‌क्ति पर हमें गर्व है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!