कौन कहे, यह बदरीनाथ हाईवे है, बारिश ने खोल दी ऑलवेदर रोड की पोल-

by | Jul 24, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जनपद में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जनपद में 40 सड़कें अवरुद्घ पड़ी हुई हैं, जिससे लोगों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। बदरीनाथ हाईवे की स्थि‌ति भी कई जगहों पर बदहाल बनी हुई है। कर्णप्रयाग में उमा मंदिर के समीप, कालेश्वर, भकुंडा, मैठाणा, चमोली चाड़ा, क्षेत्रपाल, पागल नाला, गुलाबकोटी और हनुमान चट्टी से आगे हाईवे की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। क्षेत्रपाल में हाईवे दलदल में तब्दील हो गया है। यहां हाईवे पर बारिश के पानी की निकासी न होने से पानी दलदल बन गया है, जिससे छोटे वाहन फंस रहे हैं। कई दोपहिया वाहन चालक रपटकर चोटिल भी हो गए हैं। यहां जेसीबी से मलबा हटाने की जरुरत है। इधर, गांवों को जोड़ने वाली सड़कें भी बारिश से खतरनाक बनी हुई हैं। नारायणबगड़, थराली, देवाल, पोखरी और घाट क्षेत्रों में सड़कें मलबा आने से अवरुद्घ पड़ी हुई हैं। जिससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर सड़कों की स्थिति को दुरुस्त कर लिया जाएगा। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!