रुद्रप्रयाग में वीर नारियों को किया गया सम्मानित, धूमधाम से मनाया गया 16वीं बटालियन का स्थापना दिवस–

by | Mar 3, 2022 | जागरुकता, मनोरंजन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 16वीं बटालियन के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम, जोश और उत्साह में दिखे भूतपूर्व सैन्य अधिकारी और जवान- 

 सोलहवीं बटालियन के सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों और जवानों ने अपना 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। गढ़वाली रेजीमेंट के गीत के साथ शुरू हुए स्थापना दिवस समारोह में जवानों में जोश और उत्साह साफ झलक रहा था। रुद्रप्रयाग के ज्वाल्पा पैलेस में पहली बार सौलहवी बटालियन दि गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की ओर से बटालियन का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया गया।

सबसे पहले हवलदार स्वर्गीय उम्मेद सिंह की पत्नी वीर नारी सुशीला देवी, अति‌ विशिष्ट अतिथि सुबेदार राजेंद्र सिंह कैंतुरा और 16 गढ़वाल राइफल्स के गौरव सैनानियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बटालियन के शहीदों को पुष्पां‌जलि देकर उनके सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया। गौरव सैनानियों ने गढ़वाली रेजीमेंट गीत बड़े जोश और उत्साह के साथ गाया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल पीयूष भट्ट और सुबेदार मेजर जशपाल सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए बटालियन से शॉल भेंट किए। अधिकांश गौरव सैनानी अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए।

शांति देवी, रुपा देवी और मंजू ने वीर नारी सुशीला देवी, छुमा देवी और मुन्नी देवी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। मंच संचालन करते हुए सुबेदार राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि संगठन की ओर से पहली बार स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया गया, आने वाले भविष्य में स्थापना दिवस समारोह का भव्य रुप से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जवानों ने पहाड़ के गांवों से हो रहे पलाचन पर चिंता व्यक्त की और निर्णय लिया गया कि पलायन को रोकने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। संगठन के उपाध्यक्ष ने सभी रुद्रप्रयाग के जवानों को एकत्रित होने पर खुशी व्यक्त की।

संगठन के अध्यक्ष सुबेदार मेजर महावीर सिंह ने कहा कि संगठन सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेगा। यह संगठन आम जनता की सहायता के लिए मील का पत्थर साबित होगा और आने वाली पीढ़ी के लिए मार्ग दर्शन का काम करेगा। इस दौरान सभी जवानों ने सेना में बिताए दिनों को याद कर स्थापना दिवस को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल पीयूष भट्ट ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सेवानिवृत जवानों के साथ बातचीत कर खुशी के पल में शामिल हुए। बटालियन के सबसे पुराने सैनिक 4054646 हवलदार रनजीत सिह ने जोश के साथ खुशी जाहिर कर स्थापना दिवस को अंतिम रुप दिया। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!