नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को छह साल का कठोर कारावास– 

by | Mar 4, 2022 | कार्रवाई, पौड़ी | 0 comments

जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, 18 जनवरी 2020 का है मामला– 

पौड़ी में जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चार वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को पोक्सो के तहत छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को नाबालिग बच्ची के अपहरण, मारपीट, दुष्कर्म व पोक्सो की धाराओं में दोषी पाया है। अदालत ने दोषी पर 25 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर दोषी को छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई। 

मामला 18 जनवरी 2020 का है। लैंसडाउन क्षेत्र में एक चार वर्षीय नाबालिग बच्ची अपनी बुआ के शादी समारोह में परिजनों के साथ शामिल हुई थी। उपहार वितरण समारोह के दौरान परिजनों को जब नाबालिग बच्ची नहीं मिली, तो उन्होंने उसे जगह-जगह खोजा। लेकिन परिजनों को वह नहीं मिली। शादी समारोह में शामिल सभी लोगों के खोजने पर नाबालिग बच्ची को बहुत देर बाद पास के जंगल में आरोपी के कब्जे में पाया गया। मौजूद सभी लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश पौड़ी की अदालत ने मामले में चार वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी मोनू उर्फ चीना को अपहरण, मारपीट, दुष्कर्म व पोक्सो में दोषी पाया है। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस के बाद दोषी को पोक्सो में छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी को मारपीट में 1 वर्ष, अपरहण व दुष्कर्म में पांच-पांच वर्ष की सजा हुई है। 

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!