चमोली- पटवारी चौकी के एक कमरे में चल रही तहसील–

by | Mar 6, 2022 | चमोली, राजकाज, समस्या | 0 comments

ग्रामीणों को तहसील के कामों के लिए जाना पड़ता है मीलों दूर, डीएम से कहा, जल्द करें तहसील भवन का निर्माण —

कर्णप्रयागः नौना गांव के ग्रामीणों ने परमोलीसैंण में शीघ्र तहसील भवन के निर्माण की मांग जोर शोर से उठाई है। उनका कहना है कि तहसील संबं‌धित कार्यों के लिए उन्हें गैरसैंण जाना पड़ता है।

जगदीश नौनी, भगवती खंडूड़ी, लीला मलगुड़ी, अनीता खंडूड़ी, अंजू नौनी, राजेश्वरी देवी, गुड्डी नौनी, आराधना नौनी व उमा देवी ने कहा कि नौना, पयां, आली, मज्याड़ी, दरमोली, कांसुवा, तलौंजा, मलगूड़, खेतगदेरा, डांडा, मज्याड़ी, कंड, बूंगा, बरखुली, पंडाव, मिरोली, हरगांव, बड़ेथ, गिंवाड़, पिंडवाली, किरसाल, माथर, देवलकोट, रिठोला, खाली, चांदपुरगढ़ी, थालधार, कुमखोड़ी, मैतोली सहित 150 से अधिक गांवों की सुविधा के लिए आदिबदरी तहसील की घोषणा हुई।

जब आदिबदरी में भवन बनाने को जमीन नहीं मिली तो नौना गांव के ग्रामीणों ने परमोलीसैंण में करीब 45 नाली भूमि तहसील भवन निर्माण के लिए निशुल्क दी। प्रशासन ने 22 जुलाई 2017 को परमोलीसैंण में भूमि का अधिग्रहण कर दिया, लेकिन अभी तक वहां तहसील निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका।

ग्रामीणों को अपने तहसील संबन्धी कार्यों के लिए गैरसैंण जाना पड़ता है, जिससे उनके पैसों और समय की बरबादी होती है। कहा कि वर्तमान समय में आदिबदरी तहसील पटवारी चौकी के एक कमरे में संचालित हो रही है। उन्होंने जल्द परमोलीसैंण में तहसील भवन बनाने की मांग की है।

Latest News

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...

खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...
error: Content is protected !!