ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे कुचला मासूम, मौत–

by | Mar 12, 2022 | दुर्घटना, देहरादून | 0 comments

परिजनों ने ट्रॉली चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप– 

— ऋषिकेश में शनिवार को ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। मासूम के परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस टीम ने चालक को हिरासत में ले लिया है। यह मामला ऋषिकेश के श्यामपुर चौकी क्षेत्र के लक्कड़घाट का है।

यहां एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्रॉली के ‌पहिए के नीच कुचलने से एक चार साल की मासूम बालिका की मौत हो गई। राहुल निवासी, ग्राम मुराट, थाना शिवाला कला, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवास- लक्कड़ घाट, ऋषिकेश में मजदूरी का काम करता है। शनिवार को राहुल की चार वर्षीय बेटी घर में खेल रही थी।

नंदनी खेलते हुए घर से बाहर निकली। इस दौरान वह सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। पहिए के नीचे कुचलने से  बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे एम्स ऋषिकेश लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। 

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!