चमोलीः एक साल से इस महिला के मकान पर चल रहा सरकारी प्राथमिक विद्यालय–

by | Mar 14, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

–आपदा में टूटा विद्यालय भवन आज तक नहीं बना, महिला ने स्कूल चलाने के लिए दे दिया अपना मकान– 

चमोलीः चमोली जनपद में शिक्षा विभाग की अनदेखी आने वाले भविष्य पर भारी पड़ रही है। बच्चे खुले आसमान के नीचे अक्षर ज्ञान ले रहे हैं। इस तरफ देखने वाला कोई नहीं है। ‌यह स्थिति चमोली जनपद के नंदानगर घाट ब्लॉक के दूरस्था राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़-रामणी की है। यहां एक साल पहले आपदा से विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन ‌शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बताने के बावजूद आज तक विद्यालय भवन के निर्माण की योजना तक नहीं बन पाई है। स्थिति यह है कि गांव की कुकरी देवी ने अपने मकान को ही विद्यालय संचालन के लिए दे दिया। पिछले एक साल से कुकरी देवी के मकान पर ही विद्यालय संचालित हो रहा है। बच्चों की चौक में स्कूल लगती है। इस विद्यालय में छात्र संख्या भी 40 है और दो शिक्षकों की तैनाती है। लेकिन, बच्चे सरकारी अधिकारियों की उदासीनता का दंश झेल रहे हैं।

रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार का कहना है कि कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालय भवन के सुधारीकरण की मांग की गई। लेकिन इस तरफ किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। पूछे जाने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि इस बार के प्लान में इस विद्यालय को शामिल किया जाएगा। विद्यालय की रिपोर्ट मांगी जाएगी। विद्यालय भवन का सुधारीकरण कार्य कर लिया जाएगा।  

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!