हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

by | Aug 8, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया वायदा​खिलाफी का आरोप–

गोपेश्वर, 08 अगस्त 2026: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ मोटर मार्ग को लेकर मोहनखाल क्षेत्र के लोग एक बार फिर लामबंद हो गए हैं। सड़क संघर्ष समिति ने शनिवार को बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की। पदा​धिकारियों ने राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल पर वायदा​खिलाफी का आरोप लगाया। कहा गया कि पूर्व में उन्हें सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था। मगर अभी तक भी इस तरफ कोई कार्रवाई न होने से लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह नेगी और उपाध्यक्ष राजीव सिंह नेगी ने कहा कि अब क्षेत्रीय जनता चुप नहीं बैठेगी। सड़क के लिए तब तक आंदोलन किया जाएगा, जब तक सड़क का शासनादेश नहीं हो जाता। एलान किया गया कि आगामी 15 अगस्त से मोहनखाल में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहनखाल से चोपता तक करीब 22 किलोमीटर सड़क पूर्व में स्वीकृत हो चुकी है।

इसमें 13 किलोमीटर हिस्से में हिल कटिंग का कार्य हुआ है, लेकिन करीब नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण अब तक अधूरा है।

उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। सड़क बनने से पोखरी क्षेत्र को चोपता-तुंगनाथ से जोड़ते हुए पर्यटन सर्किट का लाभ भी मिल सकता है और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा।

बैठक में देवी प्रसाद थपलियाल, अमरीश थपलियाल, गोविंद बल्लभ, वासुदेव सिंह बिष्ट, अमर सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिष्ट और ओमप्रकाश नेगी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!