चमोलीः होल्यारों से भरी मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत–

by | Mar 17, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

— चमोली जनपद के चांदपुर पट्टी के बिसौणा गांव के होल्यार बृहस्पतिवार को होली खेलते-खेलते पौड़ी जनपद के पैठाणी क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन इन होल्यारों की टोली को लेकर आ रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, वाहन में 14 लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौत हो गई है। जबकि दस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती किया गया है। चमोली जनपद का चांदपुर गढ़ी क्षेत्र पौड़ी जनपद से जुड़ा हुआ है। 

घटना पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर शाम को करीब साढ़े चार बजे की है। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से ‌रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में अमित नेगी पुत्र महेंद्र सिंह, उम्र 16 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित सिंह पुत्र शेर सिंंह, उम्र 19 साल, बलवंत सिंह पुत्र कल्याण सिंंह, उम्र 22 वर्ष और संतोष पुत्र आनंद सिंंह, उम्र 22 वर्ष की उपचार के दौरान पाबौ अस्पताल में मौत हो गई।

 बिसौणा गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंंह, लक्ष्मण सिंह व महेंद्र सिंह घायल हुए हैं। घटना के बाद से बिसौणा गांव में मातम पसरा हुआ है। 

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!