नंदानगर घाट महाविद्यालय का एनएसएस शिविर हुआ शुरू–

by | Mar 22, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

नंदानगरः राजकीय महाविद्यालय घाट का सात दिवसीय एनएसएस शिविर पर्यटन ग्राम रामणी में शुरू हुआ। पहले दिन स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं ने गांव के आम रास्तों, सड़क और विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में स्थित प्रसिद्घ नंदा देवी राजराज मार्ग और लार्ड कर्जन रोड के बारे में भी जानकारी हासिल की। कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपक कुमार के ‌नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया।

ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने कहा कि इस तरह के कैंप छात्र-छात्राओं में जागरूकता व समाज के प्रति उनकी भागीदारी बताने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैंप के माध्यम से एनएसएस विद्यार्थी अपनी मुख्य भूमिका निभाते हुए समाज को अलग-अलग विषय पर अलग-अलग तरीकों से जागरूक करते हैं। कैंप के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डाम् दीपक कुमार ने स्वयं-सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैंप के माध्यम से बच्चों में राष्ट्र निर्माण के गुण विकसित किए जाएंगे।

शिविर के दौरान स्वयं सेवियों ने स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, यातायात के नियम, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, पराली जलाना-प्रदूषण का कारण, नशा मुक्त भारत व सात दिवसीय विशेष शिविर की थीम आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत आदि विषयों पर अपना कार्य नियोजन करेंगे।   

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!