इन दो दिनों में न बनाएं बैंक में लेन-देन का कार्यक्रम–

by | Mar 26, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

–ट्रेड यूनियनों ने आगामी 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके तहत इन दिनों बैंक, बीमा, डाक, दूरसंचार, आयकर जैसे विभागों में हड़ताल रहेगी। ट्रेड यूनियनों के मुताबिक केंद्र सरकार की किसान, जनविरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ इस हड़ताल का आह्वान किया गया है।   

रोडवेज ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और बिजली कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं, इसके अलावा बैंकिंग और बीमा सहित वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे, बैंक, बीमा जैसे क्षेत्रों में भी यूनियनों द्वारा हड़ताल का नोटिस दिया गया है, 

ट्रेड यूनियनों की ओर से आयोजित हुई बैठक में इस तथ्य पर विशेष रुप से ध्यान दिया गया कि हाल ही में हुए राज्य चुनावों के परिणामों से उत्साहित होकर, केंद्र की भाजपा सरकार ने नौकरीशुदा लोगों के हितों के खिलाफ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. जिसमें ईपीएफ ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1% कर दिया गया है, पेट्रोल, एलपीजी, मिट्टी का तेल, सीएनजी के दामों में अचानक बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे दिक्कतें, जन समस्याएं बढ़ जाएंगी। 

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!