विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने की विकास के मुद्दों की समीक्षा– 

by | Apr 2, 2022 | कोटद्वार, राजकाज | 0 comments

कोटद्वारः  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें गुणवत्ता एवं मानकों के अनुसार समय पर पूरा करें। ताकि योजनाओं का लाभ आम जन को मिल सके।

शनिवार को यहां पनियाली गेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, जल निगम एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की वहीं नई योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। ऋतु खंडूडी ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनता की मूलभूत आवश्यकता जिसमें बिजली, पानी,  सड़क, सीवर आदि का दुरस्त होना आवश्यक है।

उन्होनें विधानसभा क्षेत्र की टूटी सड़कों की मरम्मत को लेकर दिशा निर्देश दिए वहीं घर-घर तक पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा। क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर नगर निगम के अधिकारियों को बेवजह जनता को परेशान ना किए जाने के निर्देश दिए। 

Latest News

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
error: Content is protected !!