सनातन संस्कृतिः गोपेश्वर लहराया भगवा ध्वज, स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन– 

by | Apr 2, 2022 | चमोली, रचनात्मक, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनपद चमोली की गोपेश्वर नगर कार्यकारिणी द्वारा हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प प्रतिपदा संवत 2079 एवं प्रथम नवरात्रि शैलपुत्री के अवसर पर सभी स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन किया गया। सभी स्वयंसेवक सरस्वती शिशु मंदिर गोपेश्वर में एकत्रित होकर परम पूज्य भगवा ध्वज मां भारती के चित्र के साथ  पद संचलन करते हुए पेट्रोल पंप हॉस्पिटल कॉलोनी मुख्य बाजार मंदिर मार्ग होते हुए शिव मैदान में एकत्रित हुए इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचार प्रमुख शंभू प्रसाद चमोला ने कहा हिंदू सनातन धर्म में आज के दिन का बड़ा महत्व है। आज हम हिंदू नव वर्ष मना रहे हैं वही मां भगवती के नौ रूपों में प्रथम रूप शैली पुत्री की आज पूजा हो रही है, यह हम सब स्वयं सेवकों के लिए गर्व की बात है कि हम प्रतिवर्ष अपने हिंदू नव वर्ष को मनाते हैं। 

संघ के विभाग प्रचारक शरद ने कहा की सभी स्वयंसेवकों का मुख्य कार्य हिंदू धर्म की रक्षा करते हुए मां भारती की सेवा करना है तथा सभी स्वयंसेवक अपने जैसे स्वयंसेवकों को तैयार कर आने वाले संघ की शताब्दी समारोह के लिए प्रत्येक गांव में स्वयंसेवक तैयार कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित व मार्गदर्शन करें इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक राहुल जी ने कहां सभी स्वयंसेवक धर्म रक्षति रक्षत की भावनाओं को लेकर अपना समय संघ कार्य में देते हैं 

इस अवसर पर संघ की जिला संघचालक राजेंद्र जी, सह जिला संघचालक शांति जी, नगर संघचालक जयंती प्रसाद जोशी, जिला कारवाह कालिका जी, जिला प्रचार प्रमुख दिनेश उनियाल, बौद्धिक प्रमुख दिनेश मैंदोली, खिलाफ जी, मोहन जी, सह जिला प्रचार प्रमुख अजय कपरुवाण, राकेश जी, मंगला जी, गजेंद्र जी, रघुवीर जी, नीलम जी व नगर क्षेत्र में रहने वाले संघ के विभिन्न घटकों के दायित्व वान कार्यकर्ता व स्वयंसेवक उपस्थित थे। 

  

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!