उत्तराखंड की इस महिला ने राहुल गांधी के नाम कर दी अपनी सारी संपत्ति–

by | Apr 4, 2022 | देहरादून, रचनात्मक | 0 comments

  — उत्तराखंड की एक महिला में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गांधी से इतना अटूट प्रेम दिखा कि उसने अपनी सारी संपत्ति ही राहुल गांधी के नाम कर दी। 78 साल की इस महिला ने कहा कि आज देश को राहुल गांधी की जरुरत है। दरअसल, पुष्पा मुंजियाल नाम की महिला देहरादून में निवास करतीं है।

देश के पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है। हार से पार्टी आपसी तनातनी का सामना कर रही है, इस बीच महिला ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरुरी बताया है। इतना ही नहीं, महिला ने अपनी सारी प्रॉपर्टी का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है, उन्होंने मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है, महिला की संपत्ति में 50 लाख  की चल-अचल संपत्ति और 10 तोला सोना भी शामिल है, सोमवार को महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि महिला ने कहा राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है,  चाहे  इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों. उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। महिला के इस कदम से लोग अचंभित हैं। हालांकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अभी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन महिला के इस अटूट प्रेम की चारों ओर चर्चा है। 

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!