उत्तराखंड में कोरोना की अपडेट– 

by | Apr 8, 2022 | कोरोना, देहरादून | 0 comments

कोरोना की चौथी लहर के लिए हम कितने तैयार, पढ़ें क्या है उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति– 

— उत्तराखंड में कोरोना को लेकर संतोषजनक स्थिति है। शुक्रवार को राज्यभर में मात्र चार मामले सामने आए हैं। अल्मोड़ा और नैनीताल में एक-एक तथा देहरादून में दो मामले सामने आए हैं। कोविड संक्रमण की चौ‌थी लहर जून माह में आने की विवादास्पद रिपोर्ट सामने आ रही हैं, हालांकि इस पर कोरोना विशेषज्ञ एकमत नहीं हैं। भारत में अब तक 180 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज लग चुकी हैं. भारत की 80 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज़ लग चुके हैं जबकि अब तक 94 प्रतिशत वयस्कों को कम से कम एक डोज लग चुकी है.

भारत के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शामिल आईआईटी के शोधकर्ताओं के एक शोध में दावा किया कि भारत में जून में कोरोना की नई लहर शुरू होगी जो अगस्त में अपने पीक पर पहुंचेगी. हालांकि शोध के सार्वजनिक होते ही यह विवाद में पड़ गई. कोरोना महामारी विशेषज्ञ भविष्य को लेकर कतई चि‌ंतित नहीं हैं। उनका मानना है कि अधिकतर भारतीयों ने रक्षात्मक इम्यूनिटी हासिल कर ली है. अधिकतर आबादी को वैक्सीन लग चुकी है और बहुत से लोगों को वैक्सीन लगने के बाद भी हल्का कोविड संक्रमण हुआ है.

बता दें कि भारत में अब तक कोविड संक्रमण के चार करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और सर्वाधिक मामलों में भारत दूसरे नंबर पर है. भारत से आगे सिर्फ अमेरिका है.

भारत में अब तक पांच लाख से अधिक लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है. इस मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है. अच्छी ख़बर ये है कि वर्तमान में रोज़ाना नए केस के मामले बीते दो साल में भारत सबसे निचले स्तर पर है। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...
error: Content is protected !!