रोशनी पोखरियाल की पुस्तक पृथ्वी सगंधा का हुआ विमोचन–

by | Apr 10, 2022 | चमोली, साहित्य | 0 comments

 नंदप्रयाग में जुटे जाने माने साहित्यकार, कहा नई उम्मीदों को पंख लगा रहा साहित्य सृजन– 

नंदप्रयागः  चमोली जनपद की प्रतिष्ठित साहित्य संस्था कलम क्रांति मंच एवं हिंदी साहित्य भारती चमोली की कवयित्री रोशनी पोखरियाल की प्रथम काव्य संग्रह पृथ्वी सगंधा का विमोचन हो गया है। नगर पंचायत नंदप्रयाग के सभागार में आयोजित पुस्तक विमोचन एवं काव्य पाठ कार्यक्रम में पुस्तक का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं छंदकार श्री अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि साहित्य सृजन करना मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ कर्म है और रोशनी पोखरियाल ने उस स्थिति को प्राप्त कर लिया है।
विशिष्ठ अतिथि प्रख्यात साहित्यकार एवं अंतरराष्ट्रीय  हिंदी साहित्य भारती उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष डॉ कविता भट्ट शैलपुत्री ने कहा कि कष्ट दायक क्षणों में ही उत्कृष्ट साहित्य सृजित होता है और रोशनी पोखरियाल की पुस्तक पृथ्वी सगंधा उसका उत्तम उदाहरण है और महिला लेखकों द्वारा साहित्य सृजन करना नई उम्मीदों को पंख लगा रहा है।
हिंदी साहित्य भारती के जिला चमोली अध्यक्ष श्री भगत सिंह राणा ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा की इस दौर में छंदों में रचना कार्य करना श्रेष्ठ कार्य है एवं रोशनी पोखरियाल ने इसे कर के दिखाया है।
कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष नंदप्रयाग डॉ हिमानी वैष्णव ने कहा कि गांव की बेटी, बहुओं द्वारा पुस्तकें लिखा जाना साहित्य जगत के लिए शुभ संकेत है।
कलम क्रांति मंच की संस्थापिका शशि देवली ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कलम क्रांति मंच की एक और कवयित्री की पुस्तक का विमोचन होना साहित्य रूपी सागर में कलम क्रांति मंच का एक आंशिक योगदान है।
इस अवसर पर दीपक सती, ज्योति बिष्ट, नीलम डिमरी, संगीता बहुगुणा, रोशनी पोखरियाल, बृजेश रावत, प्रीत अग्रवाल, विनीता कविता भट्ट, सन्नो देवी, वंदना मैंदोली, प्रदीप मलासी, सुभाष सिंह आदि ने अपनी कविताओं का पाठ किया।
इस अवसर पर महेंद्र रावत, सुभाष भट्ट, राकेश देवली, विनोद तिवाड़ी, अशोक पोखरियाल, गौरव पोखरियाल माधुरी देवी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डा. दर्शन सिंह नेगी ने किया।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!