देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के लिए कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। कैबिनेट बैठक में कुल 11 प्रस्ताव सामने आए, इनमें से शिक्षण संस्थानों को 1 अगस्त से नियमित सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक खोले जाने का फैसला लिया गया। 23 से 27 अगस्त तक विधानसभा सत्र चलेगा, पंतनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को लेकर हुई चर्चा में कैबिनेट ने 6 महीने के अंदर डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही एयर इंडिया को कंसलटेंट नियुक्त करने की भी मंजूरी दी है। आर्थिक संकट से गुजर रहे छात्रों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में बच्चों को 50,000 सहायता दिए जाने की मंजूरी भी दी गई। सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र के तमाम लोगों को पैकेज के माध्यम से मदद करने की घोषणा को सरकार ने मंजूरी से दी। सांस्कृतिक दलों को 2000 प्रति माह के हिसाब से 5 महीने तक सहायता दी जाएगी। देहरादून एसीपी वेतन विसंगति संबंधी प्रकरणों में फैसला दिया गया है। पूर्व चीफ सेक्रेटरी इंदु कुमार पांडे के नेतृत्व में कमेटी बनी, कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सब कमेटी की रिपोर्ट बनेगी अधिकतम 3 माह में रिपोर्ट मिल जाएगी। बिजली विभाग में जारी आंदोलन को लेकर कमेटी गठित की गई। वन भूमि की लीज से संबंधित नीति की लिपिकीय त्रुटि को ठीक करने की संस्तुति दी गई और मेडिकल कॉलेज हरिद्वार, पिथौरागढ़ और रुद्रपुर के प्राचार्य वित्तीय प्रशासनिक अधिकार के तहत खुद का वेतन, ऑफिस का खर्चा, पर्सनल असिस्टेंट की सैलरी के लिए पैसा व्यक्तिगत हस्ताक्षर से ले सकते हैं।
1 अगस्त से सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी स्कूल, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मोहर–
by laxmi Purohit | Jul 27, 2021 | कैबिनेट, चमोली | 0 comments

Latest News
कोषागार का किया वार्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...
यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...
तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...
उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...
एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

