1 अगस्त से सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी स्कूल, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मोहर–

by | Jul 27, 2021 | कैबिनेट, चमोली | 0 comments

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के लिए कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।  कैबिनेट बैठक में कुल 11 प्रस्ताव सामने आए, इनमें से शिक्षण संस्थानों को 1 अगस्त से नियमित सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक खोले जाने का फैसला लिया गया। 23 से 27 अगस्त तक विधानसभा सत्र चलेगा, पंतनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को लेकर हुई चर्चा में कैबिनेट ने 6 महीने के अंदर डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही एयर इंडिया को कंसलटेंट नियुक्त करने की भी मंजूरी दी है। आर्थिक संकट से गुजर रहे छात्रों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में बच्चों को 50,000 सहायता दिए जाने की मंजूरी भी दी गई। सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र के तमाम लोगों को पैकेज के माध्यम से मदद करने की घोषणा को सरकार ने मंजूरी से दी। सांस्कृतिक दलों को 2000 प्रति माह के हिसाब से 5 महीने तक सहायता दी जाएगी। देहरादून एसीपी वेतन विसंगति संबंधी प्रकरणों में फैसला दिया गया है। पूर्व चीफ सेक्रेटरी इंदु कुमार पांडे के नेतृत्व में कमेटी बनी, कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सब कमेटी की रिपोर्ट बनेगी अधिकतम 3 माह में रिपोर्ट मिल जाएगी। बिजली विभाग में जारी आंदोलन को लेकर कमेटी गठित की गई। वन भूमि की लीज से संबंधित नीति की लिपिकीय त्रुटि को ठीक करने की संस्तुति दी गई और मेडिकल कॉलेज हरिद्वार, पिथौरागढ़ और रुद्रपुर के प्राचार्य वित्तीय प्रशासनिक अधिकार के तहत खुद का वेतन, ऑफिस का खर्चा, पर्सनल असिस्टेंट की सैलरी के लिए पैसा व्यक्तिगत हस्ताक्षर से ले सकते हैं। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!