प्राथमिक शिक्षक संघः अपनी इन मांगों को लेकर संघर्षरत है शिक्षक संघ– 

प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा ज्ञापन– 

चमोलीः  प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला संगठन के पदाधिकारियों ने प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतू जिला शिक्षाधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा चमोली को ज्ञापन भेजा है. प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान, मत्री मुकेश नेगी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि  छात्रो एवं शिक्षकों के हित में उनकी निम्न समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाय. वर्तमान में जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में क्रमश प्रधानाध्यापक प्राथमिक एवं सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक के अधिकांश पद रिक्त पड़े हुये हैं. साथ ही राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों  में प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों के सापेक्ष यथाशीग्र एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर पद भरे जाएं. 

सभी विकास खण्डों में प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाय. औपवधिक प्राथमिक सहायक अध्यापकों के स्थायीकरण की कार्यवाही विभाग और शासन द्धारा अभी शुरू नहीं की गयी जो दुर्भाग्यपूर्ण है. अतः शीघ्र उनकी वर्षों की सेवा को देखते हुये उनकी  स्थायीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाय. चुनाव आचार संहिता के दौरान रुकी हुई प्राथमिक सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू किया जाय.

प्राथमिक शिक्षकों की वेतन विसंगति प्रकरणों पर यथाशीघ्र न्यायोचित कार्यवाही की जाय, जिसके लिये जनपद स्तर पर एक कमेटी का गठन कर सभी विकास खण्डों के अध्यापकों की वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जाय. जनपद स्तर पर लम्बित शिक्षकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों के भुगतान हेतू आवश्यक कार्यवाही की जाय एवं शिक्षकों के चयन प्रोन्नत वेतनमानों के अवशेष देयकों का भी यथाशीघ्र भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!