आक्रोशः मंदिरों में पूजा-अर्चना छोड़कर यहां सड़क पर जुलूस प्रदर्शन करने उतरे पुजारी व हक हकूकधारी–

by | Apr 11, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 किसने तोड़ा रुद्रनाथ मंदिर के गर्भगृह का चैनल, पुजारी आवास का दरवाजा, जांच हो– 

गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के दरवाजे, मंदिर गर्भगृह का चैनल सहित पुजारी आवास व धर्मशाले के दरवाजे तोड़ने के मामले में आक्रोशित पु‌जारी. हक-हकूकधारी व आम श्रद्घालुओं ने सोमवार को गोपीनाथ मंदिर परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस प्रदर्शन किया. रुद्रनाथ के पुजारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले भी चार बार रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ हुई है केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग को सिर्फ अपने सेंचुरी एरिया से मतलब है, हिंदू मठ-मंदिरों को नुकसान पहुंचे, इससे उन्हें कोई लेनादेना नहीं है। मांग उठी कि रुद्रनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाए, रुद्रनाथ मंदिर तक पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की गहराई से जांच हो,

मंदिर में नियमित कर्मचारी की तैनाती हो, मंदिर तक पहुंच मार्ग अन्य जगहों से भी विकसित किए जाएं और हाल में हुई तोड़फोड़ की गहराई से जांच हो। जिससे आगे भी ऐसे कुत्सित प्रयास न हों। करीब एक घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के विरोध में भी नारेबाजी की गई। रुद्रनाथ के पुजारी हरीश भट्ट, महादेव भट्ट, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, नवल भट्ट, उषा रावत, सुशीला सेमवाल, रोहिताश पुरोहित, विकास जुगरान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, हरिबोधनी खत्री,तुलसी भट्ट, चंद्रकला तिवारी, बीकेटीसी सदस्य वीरेंद्र असवाल, मुकेश नेगी, ओम प्रकाश नेगी, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल सहित कई लोगों ने कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ की शीघ्र जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर लिया जाएगा। इस दौरान गोपेश्वर बाजार भी पूर्ण रुप से बंद रहा। 

Latest News

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...
error: Content is protected !!