गढ़वाल क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा– 

by | Apr 11, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

क्षुब्ध होकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेजा अपना इस्तीफा, कहा पार्टी हाईकमान ने की गढ़वाल की उपेक्षा– 

गोपेश्वरः बदरीनाथ विधानसभा के दशोली, पोखरी और जोशीमठ ब्लॉक से सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने त्यागपत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग की कि वह अपने निर्णय में बदलाव करे या उनके त्यागपत्र को स्वीकार करें।

सोमवार को कांग्रेस के मुख्य जिला प्रवक्ता विकास जुगरान ने मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने गढ़वाल क्षेत्र की उपेक्षा की है। नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और नेता उप नेता सदन तीनों में से कोई भी पद गढ़वाल क्षेत्र को नहीं दिया। जबकि मोदी लहर के बावजूद भी गढ़वाल क्षेत्र से कई विधायक जीतकर आए हैं, जिन्होंने भाजपा के कद्दावर नेताओं को हराया है। यह न सिर्फ उन विधायकों की उपेक्षा है बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उस जनता की भी उपेक्षा है जिन्होंने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। इससे क्षुब्द होकर हम सामूहिक त्यागपत्र दे रहे हैं। इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी भी मौजूद रहे। प्रदेश सचिव युद्घवीर बर्त्वाल के साथ ही विकास जुगरान, अरविंद नेगी, ओमप्रकाश नेगी, प्रमोद बिष्ट सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा।

वहीं जोशीमठ में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, नगर अध्यक्ष रोहित परमार, प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी, सूरज बगासी सहित कई पदाधिकारियों ने त्यागपत्र दे दिया है। जबकि पोखरी में ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर चौधरी, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, मधुसूदन चौधरी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने त्यागपत्र दिया है। 

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!