विद्यालयों में फिर से लागू होगा आदेश– 

by | Apr 12, 2022 | देहरादून, शिक्षा | 0 comments

कोरोना संक्रमण के चलते बाधित रहा आदेश, पढ़ें शिक्षा निदेशालय का भेजा यह आदेश– 

देहरादूनः कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने से अब विद्यालयी शिक्षा पटरी पर लौटने लगी है। कोरोना काल में विद्यालयों में बाधित रही मासिक परीक्षा, अब फिर से शुरू होगी, इस बारे में शिक्षा विभाग ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए हैं। मासिक परीक्षा शैक्षिक गुणवत्ता वृद्धि के लिए एवं छात्रों के मूल्यांकन, शैक्षिक वातावरण को बनाए रखने में अति आवश्यक है। अब सभी विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन का कार्य आरम्भ हो गया है। इसलिए शैक्षिक सत्र 2022-23 में जो कि 01 अप्रैल, 2022 से आरम्भ हो कर 31 मार्च 2023 तक चलेगा। समस्त जनपद निदेशक माध्यमिक व प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा जारी पंचांग के अनुसार अपने अपने विद्यालय में मासिक परीक्षा आयोजित करना सुनिश्चित करेंगे।

मासिक परीक्षा प्रदेश के समस्त विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। ब्लाक के सात सर्वेक्षण विद्यालयों को छोड़कर समस्त विद्यालयों में मासिक परीक्षाओं का मूल्यांकन उसी विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया जायेगा। ज‌बकि सात सर्वेक्षित विद्यालयों का मूल्यांकन डायट के निर्देशन में किया जायेगा। मासिक परीक्षाओं की तिथि एवं पाठ्यक्रम के संदर्भ में निदेशक माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा जनपदों को व समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी सम्बन्धित विकासखण्डों एवं विद्यालयों को अवगत करायेंगे कि किस तिथि को पूरे प्रदेश में मासिक परीक्षा आयोजित होगी व उस तिथि से पूर्व लर्निंग आउटकम के आधार पर डायट अपने जिले के लिए विषयवार व कक्षावार प्रश्न पत्र तैयार कर विकासखण्ड स्तर तक पहुँचाने की कार्रवाई करेंगे। 

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!