कांग्रेस ने किया पर्यावरण मित्रों की हड़ताल का समर्थन, ‌अतिथि शिक्षकों को शीघ्र दो माह का वेतन दे सरकार-

by | Jul 27, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 गोपेश्वर। चमोली जनपद कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विकास जुगराज ने प्रदेश में चल रही पर्यावरण मित्रों की हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने राज्य सरकार से पर्यावरण मित्रों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र कार्यवाही कर आम जनता को राहत देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र नियमितीकरण के साथ ही अन्य वाजिब मांगों को लेकर 19 जुलाई से आंदोलनरत है। लेकिन राज्य सरकार और उनके प्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर सफाई का दिखावा किया जा रहा है। जिससे एक और नगर क्षेत्रों में तनाव बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वही जगह जगह लग रहे कूड़े के ढेरों से महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। साथ ही उन्होंने चमोली जिले में तैनात अतिथि शिक्षकों को जून माह के वेतन भुगतान की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षण कार्य के लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्थाई शिक्षकों को अवकाश के दौरान कभी वेतन दिया जाता है। वही अतिथि शिक्षकों को कार्य अवधि के दौरान के वेतन भुगतान की बाध्यता सरकार के बेरोजगारों को लेकर दृष्टिकोण को स्पष्ट कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारी वह खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर अतिथि शिक्षकों के 2020 व 2021 के जून माह के वेतन भुगतान की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!