विभागों की लापरवाही से पानी के लिए तरसता उथिण्ड गांव–

by | Apr 15, 2022 | पेयजल, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पीने के पानी के लिए ग्रामीण दो दिनों तक कर रहे नलों पर पानी आने का इंतजार, अब विधायक से उम्मीद–

— ऊखीमठ ब्लॉक के उथिण्ड गांव में लंबे समय से पीने के पानी की दिक्कत बनी है. हाल यह हैं कि गांव मेंं दो-दो दिन बाद पानी की सप्लाई हो रही है. बताया जा रहा है कि पेयजल स्रोत पर तो पर्याप्त पानी है, लेकिन पेयजल वितरण की उचित व्यवस्था न होने से दिक्कत बढ़ गई है. क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल का कहना है कि केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत से गांव के लिए बड़ी पेयजल योजना के निर्माण की मांग की जाएगी. जल्द ही इस संबंध में विधायक से भेंट की जाएगी. दरअसल, ‌उथिण्ड गांव में स्वजल की पेयजल योजना है.

स्वजल विभाग ने पेयजल लाइन का‌ि निर्माण करने के बाद इसे ग्राम पंचायत के हेंडओवर कर दिया था. यही वजह है कि पेयजल लाइन की लंबे समय से मेंटीनेंस नहीं हो पाई है. दो-दो दिनों तक लाइन पर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. बृहस्पतिवार शाम को बारिश होने के बाद थोड़ा पानी की मात्रा में वृद्घि हुई. लेकिन पेयजल लाइन की स्थिति अभी भी बदहाल है.

ग्राम प्रधान हर्षवर्द्घन सेमवाल का कहना है कि गांव बड़ा है. सभी परिवारों को पानी की आपूर्ति करना हमारी जिम्मेदारी है, लिहाजा एक-एक दिन के अंतराल में पानी की सप्लाई की जा रही है. इधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल का कहना है कि गांव में नई पेयजल लाइन की बेहद जरुरत है. पेयजल लाइन के लिए विधायक शैला रानी रावत से भेंट की जाएगी. उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में गांव को नई पेयजल योजना मिल जाएगी। इसके बाद पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी.  

Latest News

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
error: Content is protected !!