आईएएस स्वाति एस भदौरिया को मिला उत्कृष्ट कार्य का इनाम–

by | Apr 20, 2022 | देहरादून, रचनात्मक | 0 comments

स्वाति एस भदौरिया प्रधानमंत्री अवार्ड से हुई सम्मानित–

देहरादूनः भारत सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल नमामि गंगे को चमोली जनपद में सफलता पूर्वक लागू करने और बेहद कम समय में परियोजना कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आईएएस अफसर स्वाति एस भदौरिया को प्राइम मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन-2020 से सम्मानित किया गया है.आईएएस स्वाति एस भदौरिया इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त है.

चमोली जनपद में जिलाधिकारी के पद पर रहते उन्होंने कई रचनात्मक कार्य किए. रैणी आपदा के दौरान तो उन्होंने राहत, बचाव कार्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. वे अपने तीन साल के बेटे को भी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में साथ ले जाकर राहत, बचाव कार्य करवाए. नवाचार के कार्यों के साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने, महिला समूहों को आर्थिक सहायत उपलब्ध कराने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से लेकर चिपको आंदोलन की याद में पार्क निर्माण, चारधाम यात्रा पथ को आकर्षित बनाने के लिए कई रचनात्मक कार्य किए. नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत कई नीतिगत फैसले लेकर परियोजना को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

भारत सरकार ने लोक प्रशासनिक में  उत्कृष्टता के लिए देश भर में सिविल सेवकों द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को स्वीकार करने, पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार की स्थापना की है. यह योजना रचनात्मक प्रतिस्पर्धा, नवाचार, प्रतिकृति और सर्वोत्तम प्रथाओं के संस्थागतकरण को प्रोत्साहित करती है. सीमांत चमोली जनपद में भारत सरकार के कार्यक्रम नमामि गंगे के सफल कार्यान्वयन के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी आईएएस स्वाति एस भदौरिया को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया गया है. वर्तमान में स्वाति एस भदौरिया गढ़वाल मंडल विकास निगम की प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल रही हैं.

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!