हेमकुंड साहिबः आस्था पथ पर बर्फ हटाने का काम जारी, सुगम बनाया जा रहा आस्था पथ–

by | Apr 23, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 सेना के जवानों ने दो किलोमीटर मार्ग से हटाई बर्फ, बर्फ हटाने में जुटे सेना के 40 जवान– 

जोशीमठः सात शिखरों के बीच स्थित प्रसिद्घ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को आम श्रद्घालुओं के लिए खुल जाएंगे, इसके लिए हेमकुंड साहिब ट्रेक को सुचारु किया जा रहा है, यहां भारतीय सेना के 40 जवानों के साथ ही सेवादार बर्फ हटाने में जुटे हैं, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि दो किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटा ली गई है, जबकि अब मात्र डेढ़ किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटानी शेष है.

हेमकुंड साहिब में अभी भी करीब पांच फीट तक बर्फ जमी है, चारों ओर से घिरी चोटियां भी बर्फ से लकदक हैं, दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा भी प्रभावित रही, लेकिन इस बार सामान्य स्थिति होने पर हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों की भारी संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट हेमकुंड साहिब के साथ ही यात्रा पड़ावों और खासकर गोव‌िंदघाट में यात्रा तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगा हुआ है।गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सेना के जवान हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हैं, अभी तक दो किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटा ली गई है,

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया तो जल्द ही हेमकुंड साहिब तक मार्ग को पूरी तरह से सुचारू कर लिया जाएगा, उन्होंने बताया कि गोविंदघाट, जोशीमठ, गोविंदधाम में यात्रा तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. 

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!