बदहाल सड़कें दे रही दुर्घटना को न्यौता, कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें पड़ी बदहाल–
चमोलीः कर्णप्रयाग-शैलेश्वर मोटर मार्ग पर रविवार को हुई वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दो सवार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है.
सिमली से सेनू गांव की ओर जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, वाहन में सवार विजय कुमार पुत्र बालक राम, उम्र 40 वर्ष ने दम तोड़ दिया, जबकि राजेश और देवेंद्र (तीनों सवार सेनू गांव निवासी) दुर्घटना में घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि यहां सड़क बेहद खस्ता हालत में है, जिससे वाहन दुर्घटना की लगातार आशंका बनी रहती है. इसके अलावा जनपद की ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली कई अन्य सड़कें भी बदहाल स्थिति में हैं.

